चम्पावत, जून 5 -- चम्पावत। जीजीआईसी चम्पावत में लीगल एंड क्लिनिक नशा विरोधी यूनिट ने जागरुकता कार्यक्रम चलाया। छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में अपूर्वा पहले, रेनू दूसरे और संगीता तीसरे स्थान पर रहीं। स्लोगन में अंजली, प्रीति और शिवानी विजेता बने। जबकि पेंटिंग में महिला, दीक्षा और करुणा अव्वल रहीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया, ममता मुरारी, ललिता गहतोड़ी, ईश्वरी दत्त जोशी आदि ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...