धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के बीएड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा स्नेहा गौरव को निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। छात्रा ने राज्य स्तर पर द्वितीय व राष्ट्रीय स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी के निर्देशन में हार्टफुलनेस संगठन के तत्वावधान में किया गया। नरेश चावड़ा ने ध्यान, योग और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर दीप्ति चौहान व बीएड विभागाध्यक्ष सुजाता मिश्रा ने ध्यान के महत्व को समझाया। मौके पर बीएड छात्राएं, शिक्षक समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.