निबंध प्रतियोगिता में स्नेहा और डॉ.सोनपाल प्रथम रहे
पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य/अधीक्षक प्रो. सुदीप सहाय बेदार की अध्यक्षता में निबंध प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें शिक्षक, चिकित्साधिकारी, परास्नातक और स्नातक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्नातक वर्ग में प्रथम स्थान पर स्नेहा, द्वितीय स्थान पर हिबा नाज और परास्नातक वर्ग में प्रथम स्थान पर डॉ. सोनपाल, द्वितीय स्थान पर डॉ.क्षेमेंद्र दत्ता रहे। निर्णायक मंडल में डॉ.दिनेश कुमार, डॉ.पूर्णिमा एवं डॉ.संजय कुमार यादव रहे। इस मौके पर प्रोफेसर अनुराधा, डॉ. उमाशंकर शर्मा, डॉ.राजकुमार भारती, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ.आलोक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रोगमुक्त जीवन का मूल मंत्र है योग, निबंध प्रतियोगिता संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.