वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से शनिवार को पांडेयपुर में सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुस्कान यादव प्रथम, उज्ज्वल सिंह द्वितीय तथा ज्योति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता खिलाडि़यों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। जज की भूमिका में सीए चंद्र प्रकाश पांडेय, सीए इरशाद अहमद, सीए शान अनवर रहे। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, शाखा सचिव सीए रंजीत पांडेय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...