गाजीपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित हुई बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के तहत स्व. आनंद स्वरूप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर घोषित किया गया। कनिष्ठ वर्ग में एकता कुशवाहा ने प्रथम, रिया राय और अफीफा आरिफ अली ने संयुक्त रूप से द्वितीय और दिव्या यादव व अंशिका यादव को तृतीय स्थान प्राप्त किया। मामले में रागिनी यादव, मेहजमीन फातिमा तथा मुद्दसिर अहमद को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में आकांक्षा प्रजापति और सुहाना सिंह को प्रथम, महिमा यादव और कविता प्रजापति को द्वितीय और जाह्नवी सिंह, वैष्णवी सिंह और राशिका राज को तृतीय स्थान मिला। साइमा, आराध्या सिंह, मुस्कान यादव, राहुल संस्कृत्यायन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में ...