गंगापार, अप्रैल 11 -- बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत दहेज प्रथा एक अभिशाप विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन को गठित निर्णायक मंडल में प्रो रेखा वर्मा, प्रो स्वाति चौरसिया, डॉ प्रज्ञा मिश्रा, डॉ प्रत्यंचा पांडेय एवं डॉ माला श्रीवास्तव रहीं। बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा जेया अंजुम ने प्रथम, बीए द्वितीय सेमेस्टर के निखिल यादव द्वितीय और तृतीय स्थान बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा सोनम त्रिपाठी एवं मरियम अंसारी को संयुक्त रूप से मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आशीष जोशी ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.