मुरादाबाद, मई 1 -- हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय नारी शक्ति वंदन अधिनियम/महिला आरक्षण अधिनियम प्रमुख लाभ और हानियां रहा। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय ने महिला आरक्षण पर खुलकर अपने विचार लिखे। प्रधानाचार्य नन्हें सिंह ने महिला आरक्षण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत में ''नारी शक्ति वंदन अधिनियम'' (2023) के तहत संसद (लोकसभा) और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। यह कानून 2026 में लागू हो चुका है और 2027 की जनगणना के बाद परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने पर 2029-2034 तक पूर्ण रूप से प्रभावी होने की उम्मीद है। मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, डॉ बिजेंद्...