चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोढ़वारा की छात्रा श्रद्धा सिंह अव्वल रहीं। इस सफलता पर विद्यालय में छात्रा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंधक डा प्रमिला मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद्मा सिंह व प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने छात्रा श्रद्धा सिंह को प्रथम स्थान हासिल करने पर प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। छात्रा श्रद्धा सिंह ने इस कामयाबी संग विद्यालय के साथ ही अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। अन्य छात्र-छात्राएं भी सीख ले सकते हैं। जिन छात्र-छात्र...