जौनपुर, मई 15 -- जौनपुर। मटियारी केराकत स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति अभियान के तहत 'पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां' विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें क्षेत्र के विद्यालयों की 36 छात्राओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज हुंसेपुर की आस्था सिंह ने स्पर्धा में प्रथम स्थान पाया। नाज बानो द्वितीय तथा जयप्रकाश नारायण इंटर कॉलेज गयासपुर की प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. आशा ने की। संयोजन डॉ. विजय प्रकाश सिंह, संचालन डॉ. उदयभान यादव ने किया। इस मौके पर आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. आनंद प्रकाश, वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ. रवींद्र कुमार भाटिया, कार्यालय प्रभारी कुंवर रोहितेश, किरण सिंह, दिवाकर वर्मा, परिचर दयानंद, सौरभ, राहुल गिरी तथा छात्राओं ...