अल्मोड़ा, मार्च 16 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी परिषद की ओर से 'जनसंचार माध्यम और हिंदी' विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें आरती पहले, रुचिका जोशी दूसरे और खुशी आर्या तीसरे स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने कहा की जनसंचार माध्यमों में हिंदी का विशेष योगदान है। यहां हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. हेमचंद्र दुबे, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. अंचलेश कुमार, डॉ. अंजुम अली रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...