भागलपुर, सितम्बर 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रथम स्थान मारवाड़ी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की छात्रा कोमल प्रिया और तृतीय स्थान पर भौतिकी विभाग के छात्र शुभम कुमार शामिल हैं। दोनों ही एनएसएस स्वयंसेवक हैं। कोमल और शुभम को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा और एनएसएस के प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रीतेश तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस मौके पर राकेश कुमा, हरिओम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...