वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अमृत भारत ट्रेनों की विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्कूलों में 'विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत' विषयक निबंध, क्विज और चित्रकारी प्रतियोगिता हुई। इन प्रतियोगिताओं में प्राइमरी तथा जूनियर हाईस्कूल के 196 से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।छित्तूपुर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर हाईस्कूल के कक्षा 6 से 8 तक के 26 विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता भाग लिया। जिसमें कक्षा 6 की छात्रा अंजलि प्रथम, कक्षा 8 के छात्र विकास कुमार द्वितीय और कक्षा 8 के छात्र अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फुलवरिया स्थित माधव जूनियर हाईस्कूल के कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कक्षा 7 की छात्रा निर्मला सरोज को प्रथम, ...