गाजीपुर, अप्रैल 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर फायर स्टेशन परसा, मुहम्मदाबाद में शनिवार को निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय "जब स्कूल में लगी आग - मेरी सोच और समाधान" रखा गया था, जबकि निबंध प्रतियोगिता का विषय "आग का ज्ञान, आगजनी से निदान" था। प्रतियोगिता में किशन कुमार (डॉ. एमए अंसारी इंटर कॉलेज, यूसुफपुर) ने प्रथम, वैष्णवी सिंह कुशवाहा (आरएस कन्वेंट स्कूल, बाराचवर) ने द्वितीय और जोया परवीन (आइडियल पब्लिक स्कूल, यूसुफपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- आग बुझाने व बचने की दी गई जानकारी वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष...