अल्मोड़ा, जून 15 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। कौमी एकता का प्रतीक उर्स समारोह का समापन हुआ। इस दौरान निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। निबंध लेखन के जूनियर वर्ग में हरिप्रीत सिंह ने प्रथम, बबीता नेगी ने द्वितीय तथा आराध्या एवं साहवी बिष्ट ने तृतीय, वरिष्ठ वर्ग में गार्गी रावत प्रथम, आराध्या लाल द्वितीय तथा अजमी एवं नेहा बिष्ट तृतीय, चित्रकला के सब जूनियर वर्ग में प्रायंशी प्रथम, रिधान भंडारी द्वितीय तथा हर्षित जोशी तृतीय, जूनियर वर्ग में कुमुद बिष्ट प्रथम, दिव्यांशी बिष्ट द्वितीय तथा मो शादान एवं मो अरहम तृतीय, सीनियर वर्ग में लविश प्रथम, लक्ष्य रावत द्वितीय तथा नेहा गहतोड़ी एवं मरिया रकीब तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चिलियानौला के अध्यक्ष अरूण र...