मिर्जापुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर। होली के त्योहार पर सरकारी अधिकारियों,कर्मचारियों के लिए पांच मार्च यानी गुरुवार को भी निबंधित अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सोमवार को इस आशय का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को निबंधित अवकाश रहेगा। कर्मचारी और अधिकारी मंगलवार से गुरुवार तक होली का लुत्फ उठा सकेगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...