गाज़ियाबाद, फरवरी 6 -- सुविधा-निबंधन विभाग कार्यालयों की सुरक्षा करेंगे सेवानिवृत्त फौजी-हर कार्यालय में दो-दो सेवानिवृत्त फौजी सुरक्षा के लिए भर्ती होंगे गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। निबंधन विभाग कार्यालयों में बढ़ती अव्यवस्था और आए दिन हो रही झड़पों पर अंकुश लगाने के लिए अब सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। जिले के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में सुरक्षा के लिए सेवानिवृत्त फौजियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक कार्यालय में दो-दो सेवानिवृत्त फौजी तैनात होंगे, जो प्रवेश व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब तक सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों और बिचौलियों के बीच कई बार विवाद की स्थिति बन जाती थी। भीड़ अधिक होने और अनावश्यक लोगों के प्रवेश से कार्यालयों का माहौल अक्सर तनावपूर्ण हो जाता था। कई मामलों ...