बागपत, जून 18 -- बड़ौत। प्रदेश सरकार की ओर से बैनामे आदि के लिए रजिस्ट्री कार्यालय में निबंधन मित्र रखे जाने के विरोध में बड़ौत तहसील में विभिन्न संघों की ओर से बुधवार को धरना दिया गया। संघों के पदाधिकारियों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान तहसील में कार्यों की हड़ताल रही। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि बैनामा, इकरारनामा, रहननामा आदि दस्तावेजों के रजिस्ट्री आफिस में पंजीकरण के व्यवसाय में कई लाख लोग रोजगार प्राप्त करते है। सरकार द्वारा ई-पंजीकरण व्यवस्था के संबंध में आदेश पारित किया गया है कि इस कार्य के लिए निबंधन मित्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाएगें। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता और बैनामा लेखकों ने ई-पंजीयन के विरोध में नारेबाजी की इस आदेश से समस्त अधिवक्तागण व दस्तावेज लेखक व मुंशी व स्टाम्प विक्रेता ...