सीवान, अप्रैल 11 -- (सीवान,से अनीष पुरूषार्थी)। जिला निबंधन कार्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य से अधिक की राजस्व प्राप्ति करने पर कार्यालय कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जिला अवर निबंधक पंकज कुमार झा ने कार्यालय अधीक्षक अभय रंजन झा व प्रधान लिपिक गोपाल शरण शर्मा समेत अभिलेख पाल, लिपिकों, डाटा इंट्री ऑपरेटरों व अन्य 16 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला अवर निबंधक ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से न्यूनतम मूल्य दर में कोई वृद्धि नहीं हुई है, वह भी तब जब प्रत्येक वर्ष राजस्व लक्ष्य में वृद्धि की जाती रही है। ऐसे में लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रहण विभाग की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 17,4...