मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। जिले में प्रस्तावित तिरहुत टाउनशिप में आने वाले चार प्रखंडों के 68 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगने का असर शुरू हो गया है। शुक्रवार को इन गांवों की जमीन खरीद-बिक्री के लिए तैयार 113 दस्तावेजों को लौटा दिया गया। निबंधन कार्यालय ने इन राजस्व गांवों की सभी जमीन को फ्रीज कर दिया है। अगले आदेश तक अब इन राजस्व गांवों की जमीन की खरीद-बिक्री और इनपर भवन निर्माण स्थगित रहेगा।निबंधन विभाग की रोक के पहले ही दिन उन 113 लोगों को निराशा हाथ लगी, जिन्होंने शुक्रवार को जमीन निबंधन के लिए स्लॉट बुक करा रखा था। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के 68 गांवों में बसेगी तिरहुत टाउनशिप, जमीन मालिकों को भी मिलेगी हिस्सेदारी इन दस्तावेजों को वापस करते हुए निबंधन विभाग ने बताया कि राज्य सरकार के तात्कालिक आदेश...