लखनऊ, मई 4 -- फोटो घंटों लाइन में खड़े रहे लोग बिजनौर रजिस्ट्री कार्यालय में अफरातफरी, 10 मिनट का काम लगा एक घंटा

सर्वर की समस्या सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर के बिजनौर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार को सर्वर धीमा रहा। इसके चलते मिनटों में होने वाले बैनामों में घंटों का समय लगा। आलम यह रहा है कि लोगो को घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा। सुबह ही सर्वर में आई दिक्कत शाम तक बनी रही। जिसके चलते बैनामों की संख्या आधा सैकड़ा की संख्या भी नही पार सकी। कुछ खरीददारों को बिना रजिस्ट्री के ही वापस होना पड़ा।

कार्यालय का हाल सरोजनीनगर के बिजनौर स्थित निबंधन कार्यालय का सर्वर सुबह ही धीमा हो गया। रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी कागजों की पड़ताल एवं खरीदने-बेचने वाले के बयान लेकर फाइल आगे बढ़ा देते थे। लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण में घ...