प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज। निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री की नई व्यवस्था और इसके कारण हो रही समस्या के चलते आम नागरिक परेशान हो रहे हैं। इसके चलते रजिस्ट्री कराने के जो इकरार कराए गए थे, उसे नागरिक तोड़ रहे हैं। बीते 15 दिनों की बात की जाए तो 80 इकरारनामे टूट चुके हैं, जिससे काफी राजस्व का नुकसान हो चुका है। पिछले महीने से रजिस्ट्री में आधार सत्यापन की अनिवार्यता कर दी गई। व्यवस्था लागू होने के बाद कुछ दिनों तक तो लोग इसे समझ ही नहीं सके और जब समझ सके तो इसकी समस्या दिखने लगी। आधार कार्ड से बुजुर्ग लोगों की अंगुली का निशान न मिल पाने के कारण कई बार बैनामा नहीं होता है। इसके चलते लोगों को कई-कई बार बुलाना पड़ता है। अब दूर दराज गांवों से लोग जब तहसील स्थित कार्यालय तक पहुंचते हैं तो उनकी स्थिति खराब हो जाती है। जिसके चलते इकरारनामे रद्...