निफ्ट के छात्रों ने जानी मंजूषा की बारीकी
भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर संग्रहालय में मंगलवार को पांच दिवसीय मंजूषा समर कैम्प अंतर्गत नि:शुल्क मंजूषा कला प्रशिक्षण सह कार्यशाला की शुरुआत हुई। कार्यशाला का उद्घाटन अंकित रंजन, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, मंजूषा गुरु मनोज पंडित एवं शिक्षाविद् राजीवकान्त मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। समर कैंप आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर संग्रहालय एवं मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। कार्यशाला के पहले दिन निफ़्ट पटना से आए फैशन कम्युनिकेशन के छात्रों ने भी मंजूषा की बारीकियों को समझा। मंजूषा समर कैम्प में 50 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। इस अवसर पर अंकित रंजन ने कहा कि अंग प्रदेश की लोक कला मंजूषा चंपा नदी की तरह प्रवाहित हो रही है। यह भी पढ़ें- संग्रहालय में इंटर्नशिप कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.