पटना, फरवरी 26 -- राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने प्लेसमेंट 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्लेसमेंट के लिए पंजीयन को पोर्टल लाइव कर दिया है। यह पोर्टल स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विभिन्न कोर्स के छात्रों के लिए लाइव किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट www.nift.ac.in/placements पर भी विजिट कर प्लेसमेंट के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बैचलर इन डिजाइनिंग (फैशन, लैदर, एक्सेसरी, टेक्सटाइल, निटवियर और फैशन कम्युनिकेशन), बैचलर इन फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर्स प्रोग्राम में मास्टर इन डिजाइनिंग, मास्टर इन फैशन मैनेजमेंट, मास्टर इन फैशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। छात्रों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं। अधिक जानकारी के लिए छात्र ई-मेल आईडी yp.east@nift.ac.in, yp.s...