नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Stock Market Outlook: शेयर बाजार में इस हफ्ते अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है। घरेलू स्टॉक मार्केट ईरान-अमेरिका सीजफायर से काफी खुश नजर आ रहा है। इस हफ्ते निफ्टी50 इंडेक्स 22713 अंक से बढ़कर 24050 अंक तक पहुंचने में सफल रहा है। निफ्टी में 1337 अंक या फिर 6 प्रतिशत की सप्ताहिक तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी अधिकतर एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी आने वाले समय में 25000 के मार्क को क्रॉस नहीं कर पाएगी। बता दें, निफ्टी ने बीते दिनों 23200 अंक के मार्क और 23800 की रुकावट को क्रॉस करने में सफलता प्राप्त की है। यह भी पढ़ें- 19वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, इस बार होगा 1 शेयर पर 30 रुपये का फायदा1- वैश्विक स्तर पर तनाव एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज से जुड़ी सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सीमा श्रीवास्तव कहती हैं ...