पटना, मार्च 5 -- राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) पटना ने अपने वार्षिक आयोजन 'स्पेक्ट्रम 2026' की तिथियां घोषित कर दी है। फैशन, संस्कृति और शिल्प में रचनात्मकता को समेटे यह आयोजन 12 से 14 मार्च तक मीठापुर स्थित संस्थान के परिसर में होगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य युवा डिजाइनरों की प्रतिभा को मंच देना और बिहार की समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। निफ्ट पटना के निदेशक कर्नल राहुल शर्मा ने बताया कि पहले दिन 12 मार्च को शाम 5 बजे क्राफ्ट बाजार का उद्घाटन होगा। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे। इसके बाद स्पिक मैके के तहत नियाजी ब्रदर्स की कव्वाली होगी। वहीं हेरिटेज फैशन वॉक का भी आयोजन किया जाएगा, जहां बिहार की पारंपरिक धरोहर को समकालीन अंदाज में पेश किया जाएगा। कारीगरों का सम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.