निपुण हरियाणा मिशन में क्लास रूम विजिट बढ़ाने के निर्देश
फरीदाबाद, मई 13 -- पलवल, सरसमल। जिला सचिवालय में बुधवार को निपुण हरियाणा मिशन को लेकर जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्कूलों की मॉनिटरिंग, ड्रॉप आउट बच्चों को वापस स्कूल लाने और शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को स्कूलों में नियमित क्लास रूम विजिट करने के निर्देश दिए गए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन को सफल बनाने के लिए स्कूलों में मॉनिटरिंग बढ़ाई जाए। उन्होंने बच्चों की संख्यात्मक साक्षरता सुधारने और गुणवत्तापरक शिक्षा पर जोर दिया। बैठक में स्कूलों में पानी की जांच, चारदीवारी, शौचालय और पानी कनेक्शन जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने प्रार्थना सभा में संविधान की प्रस्तावना वाचन और न्यूज पेपर रीडिंग जैसी गतिविधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.