बिजनौर, मार्च 28 -- बिजनौर। निपुण भारत अभियान के तहत जनपद के निपुण विद्यालयों का सम्मान समारोह कृष्णा फार्म बिजनौर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने संयुक्त रूप से निपुण विद्यालय के शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। शनिवार को मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रण विजय सिंह ने जनपद के 813 विद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ है उसे ज्ञानवान होने के साथ-साथ दक्ष भी होना चाहिए ताकि ज्ञान को सही तरीके से देशवासियों में स्थानांतरित कर विकसित भारत बनाने में योगदान दिया जा सके। उन्होंने सभी को निपुण विद्यालय बनाने के लिए बधाई दी। उससे पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि सभी शिक्षकों के सहयोग से जनपद का निपुण विद्यालयों के अनुसार प्र...