उन्नाव, मार्च 28 -- परियर, संवाददाता। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जानकी पुरवा में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें निपुण विद्यालयों के शिक्षकों व बच्चों को सम्मानित किया गया। ब्लाक समन्वयक उर्मिला पाल, एआरपी मुकेश शुक्ला ने निपुण प्राथमिक विद्यालय कोलवा व प्राथमिक विद्यालय लल्तूपुरवा के शिक्षक व 5-5 निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया। एआरपी मुकेश शुक्ला ने शिक्षा चौपाल का महत्व बताया। इस दौरान संकुल शिक्षक गिरीश पाण्डेय, अनुपम शुक्ला, वंदना राठौर, सुमित्रा यादव को सम्मानित किया गया। इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित छात्रा करिश्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय जूड़ा पुरवा व तनिष्क उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इन दोनों बच्चों को विज्ञान और तकनीक विभाग के अन्तर्गत दस हजार रुपये प्रोजेक्ट निर्माण ...