कन्नौज, सितम्बर 15 -- चपुन्ना, संवाददाता। न्याय पंचायत तरींद के अंतर्गत मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय रेरी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एआरपी उपेन्द्र कुमार राजपूत ने की। बैठक में विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, आईईसी पोस्टर तथा क्रियाशील बाल वाटिका के प्रभावी संचालन पर गहन विचार-विमर्श हुआ। पठन संस्कृति को बढ़ावा देने तथा कैचअप शिक्षण के तहत बच्चों की सीखने की जरूरत के अनुसार विशेष गतिविधियां कराई गईं। गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों में रुचि पैदा करने और अपेक्षित अधिगम परिणाम प्राप्त करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- बाल वाटिका एवं निपुण भारत पर की चर्चा नोडल शिक्षक संकुल तरींद शिवमंग...