जहानाबाद, अगस्त 7 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में सीआरसी समन्वयकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीईओ नरेंद्र शर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से निपुण योजना के बारे में बताया गया। इसके तहत कक्षा एक से लेकर तीन तक के बच्चों में अक्षर ज्ञान एवं गणित की जानकारी सुनिश्चित करना है। सभी लोगों को निर्देश दिया गया के वे लोग नियमित रूप से विद्यालयों का भ्रमण करें और निपुण योजना पर ध्यान दें। भ्रमण के दौरान अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर भी नजर रखें। बैठक में प्रखंड के सभी 22 समन्वयक लोग उपस्थित थे। फोटो- 07 अगस्त जेहाना- 04 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को सीआरसी समन्वयकों के साथ बैठक करते बीईओ नरेन्द्र शर्मा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...