निपुण भारत मिशन के तहत दिया गया प्रशिक्षण
सुल्तानपुर, अगस्त 1 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान( एफएलएन)पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन को डॉयट प्राचार्य उपेन्द्र गुप्ता ने किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डायट उपेन्द्र गुप्ता ने समापन अवसर पर सभी संदर्भदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण आप सभी को ब्लाक स्तर पर सभी शिक्षकों व शिक्षामित्रों को देना है, इसलिए सभी प्रशिक्षण माड्यूल व पीपीटी का अध्ययन करके शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करें। उन्होंने सभी संदर्भदाताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करें। जिससे सभी बच्चों में समझ के साथ पठन, लेखन, जोड़, घटाव, गुणा व भाग करने की दक्षता अनिवार्य रूप से विकसित हो जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.