निपुण भारत मिशन के तहत छठे बैच की ट्रेनिंग हुई पूरी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- निघासन। बीआरसी निघासन पर निपुण भारत मिशन के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान तथा एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित छठे बैच का पांच दिनी प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हो गया। अंतिम दिन प्रशिक्षकों ने टीचरों को बच्चों की सीखने की क्षमता व उनके वास्तविक स्तर की पहचान कर उसके मुताबिक पढ़ाने पर खास जोर दिया। ट्रेनिंग के आखिरी दिन प्रशिक्षकों ने पाठ्यपुस्तक की विषयवस्तु के सुचारु तथा प्रभावी संचालन के लिए चार मुख्य तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इनमें मौखिक गणित पर बातचीत, कौशल शिक्षण, कौशल अभ्यास तथा गणितीय खेलों के माध्यम से शिक्षण कार्य को सुलभ व रोचक बनाने के गुर सिखाए गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सहसों ब्लॉक के शिक्षकों का एफएलएन प्रशिक्षण शुरू ट्रेनर सतीश चंद्र, नीरज मौर्य, शरद विक्रम शाह, ऋषि गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.