भागलपुर, मई 10 -- गोराडीह संवाददाता विभागीय आदेशानुसार मध्य विद्यालय जगदीशपुर में सत्र का प्रथम अभिभावक और शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव प्रीति देवी ने की। प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक विकास, घर में अध्ययन हेतु वातावरण निर्माण, नैतिक और सामाजिक मूल्यों का विकास तथा स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता विषय पर चर्चा की। उपस्थित अभिभावक और शिक्षक ने निपुण बिहार का संकल्प लिया। मौके पर शिक्षिका वीणा कुमारी, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, प्रज्ञा, प्रीति कुमारी, भारती कुमारी, अभिभावक मनीषा कुमारी, शीला देवी, पिंकी देवी, दुर्गा देवी, कृष्णा देवी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 'हमारा बच्चा, हमारी जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.