विकासनगर, अप्रैल 15 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर के रोवर-रेंजर्स ने उत्तराखंड भारत स्काउट एंड गाइड्स द्वारा देहरादून के कैंपिंग सेंटर भोपालपानी में बुधवार को आयोजित निपुण जांच परीक्षा शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में प्रदेश के 14 महाविद्यालयों के रोवर-रेंजर्स ने भाग लेते हुए विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों और परीक्षाओं में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के रोवर दल में हर्षित, पीयूष नेगी, विवेक वर्मा, अमित कुमार, निमेष शर्मा और सौरभ गोसाई शामिल रहे, जबकि रेंजर दल में दिया रावत, शिखा तोमर, वंशिका चौहान, प्रीति, यीशु राणा और नेहा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को बीपी सिक्स, मॉक ध्वज, शिष्टाचार और सर्वधर्म प्रार्थना जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही अनुशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.