देवरिया, मार्च 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का किए गए आकलन का शासन ने परिणाम घोषित किया है। जिसमें जिले को प्रदेश में 19 वां स्थान एवं मण्डल में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जिले में इस बार 652 विद्यालय निपुण घोषित हुए हैं। प्रशिक्षुओं द्वारा जिले के 1696 विद्यालयों में बच्चों का आकलन किया गया था।जिले में 2121 परिषदीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में कक्षा एक एवं दो में पढ़ाई करने वाले बच्चों की दक्षता को परखने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण प्लस एप पर आकलन किया जाता है। पिछले दिनों जिले के 1696 परिषदीय विद्यालयों में 27 जनवरी से चार फरवरी तक बच्चों का डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा आकलन किया गया था, जिसमें प्रशिक्षुओं ने विद्यालयों के कक्षा एक एवं...