निपुण आकलन में देवरिया को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
देवरिया, सितम्बर 3 -- देवरिया/भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया ने प्रदेश स्तरीय निपुण आकलन में पदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के 78 प्रतिशत छात्र आकलन उपलब्धि के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। यह उपलब्धि परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में निरंतर हो रहे सुधार का परिणाम है।
जिले की छात्र संख्या कक्षा 1, 2 और 3 में जिले में कुल 1, 22,241 बच्चे अध्यनरत हैं। जिसमें से 95,616 छात्रों का निपुण आकलन किया गया जो 78 फीसदी है। इस आधार पर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जिले के सभी ब्लॉक में भागलपुर पहले स्थान पर रहा। विकासखण्ड भागलपुर में कुल 103 विद्यालयों में से 74 विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों का आकलन किया गया। कक्षा 1 से 5 तक कुल 6,077 विद्यार्थियों के सापेक्ष 5,983 विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.