औरैया, जनवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत मंगलवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों में निपुण असेसमेंट टेस्ट का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रशिक्षुओं की टीमों ने जिले भर के विद्यालयों में पहुंचकर कक्षा एक और दो के बच्चों का निपुण ऐप के माध्यम से आकलन किया। इस दौरान डायट प्राचार्य जी एस राजपूत और डायट टीम ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण भी किया। आकलन के दौरान कुछ विद्यालयों में ऐप संचालन से जुड़ी तकनीकी समस्याएं सामने आईं। इन दिक्कतों का समाधान बीएसए कार्यालय और डायट में स्थापित कंट्रोल रूम से तत्काल कराया गया। कंट्रोल रूम में डायट प्रवक्ता विनय कश्यप के साथ एसआरजी टीम के सदस्य सुभाष रंजन द्विवेदी, सुनील दत्त राजपूत, अलका यादव और डीसी प्रशिक्षण सौरव गुप्ता ने तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.