लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में अभी तक कक्षा दो तक निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा था। अब इस वर्ष से इसका विस्तार कक्षा तीन से लेकर कक्षा पांच तक किया जा रहा है। ऐसे में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के सभागार में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बुधवार से किया जा रहा है। शिक्षकों को कक्षा तीन से कक्षा पांच तक के निपुण लक्ष्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। किस तरह छात्रों को निपुण बनाया जाए इसके विषय में उन्हें जानकारी दी जाएगी। पहले चरण में फतेहपुर, बाराबंकी, बस्ती, लखनऊ, उन्नाव व वाराणसी शामिल है। यह भी पढ़ें- प्रदेशभर के शिक्षकों को 52 करोड़ से देंगे प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...