एटा, जुलाई 15 -- बुधवार को अलीगंज रोड स्थित डीपीआरसी में निधौली कलां एवं मारहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं पंचायत सहायकों को पंचायत विकास योजना विषय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में दोनों ब्लॉको के एडीओ पंचायतों ने बताया कि पंचायत विकास योजना शासन की बेहद अच्छी कार्य योजना है, इससे ग्राम पंचायत का विकास हो सकता है। प्रशिक्षण में सत्र वार एक अच्छी जीपीडीपी का बनाना, कार्ययोजना में पंचायत की भूमिका, जनभागीदारी, ग्रामीण पेय जल आपूर्ति एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आदि की समुचित जानकारी दी गई। कार्य योजना में कम लागत, बिना लागत वाले कार्यों को प्राथमिकता से शामिल करना बताया गया। यह भी पढ़ें- Unnao News: पंचायत सहायक व सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण अलीगढ़ मंडल पंचायती राज उप निदेशक उपेन्द्र राज सिंह ने जानकारी दी कि जीपीडीपी की बैठक से प...