मधुबनी, मई 27 -- मधुबनी। शून्यकाल समिति के सभापति व स्थानीय विधायक माधव आनंद ने बुधवार को सूबे के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र से मुलाकात कर शहर में निधि चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण सुदृढ़ीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। मधुबनी रिंग रोड परियोजना को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अन्य लंबित परियोजनाओं एवं जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने बताया कि मंत्री ने लंबित परियोजनाओं पर शीघ्र काम शुरू कराने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- 13 नंबर गुमटी पर ब्रिज निर्माण को ले विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...