संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चल रहे मगहर महोत्सव में पंख एक पहल फाउंडेशन के तहत अवध के लोक नृत्य की निर्देशिका निधि श्रीवास्तव के निर्देशन में कलाकारों ने भाव नृत्य की मनमोहक अंदाज में प्रस्तुति दी। जिसे देखकर पूरा माहौल राम मय हो गया। कार्यक्रम का संचालन स्वीटी सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना 'वक्रतुण्ड महाकाय...' से मनमोहक अंदाज में पेश किया। इसके बाद कृष्ण गीत 'मोहन के मुख पे वंशी...' गाने पर खूबसूरत ग्रुप नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बांके बिहारी की रासलीला 'परम प्रेम मैं राधिका...' के भाव नृत्य के द्वारा वृंदावन की सरजमी को मंच पर दिखाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में निधि श्रीवास्तव, अनामिका यादव, तान्या सक्सेना आदि कलाकारों ने विभिन्न विधाओं व संस्कृति से मंच के मा...