लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, संवाददाता। प्लेयर ऑफ द मैच निधि सिंह की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत सीएएल पीच ने प्रथम बीए नकवी एडवोकेट मेमोरियल वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पं. रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर शुक्रवार को खेले गए फाइरनल में सीएएल पीच ने फाइनल में सीएएल यलो को आठ विकेट से पराजित किया। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज निधि सिंह (सीएएल पीच), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नव्यता (सीएएल पिंक) और प्लेयर ऑफ द सीरीज आरिशा मुस्तफा (सीएएल ग्रीन) को घोषित किया गया। विजयी टीम को क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) महिला विंग की सदस्य स्मिता मिश्रा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर यूपी महिला अंडर-19 की कोच चित्रा सिंह राघव, पूर्व खिलाड़ी राधिका सक्सेना, सीएएल महिला विंग की चयनकर्ता कोमल होरा, पीआरओ सीएएल अभिजीत सिन्हा, नईम चिश्ती औ...