मेरठ, मार्च 28 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में सुनियोजित निधि आपके निकट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नियोक्ताओं, अंशधारकों एवं पेंशनरों ने भाग लिया। उन्हें दावा भुगतान, केवाइसी व पेंशन सम्बन्धी जानकारी दी गई। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने सभी जिलों में कुल 83 प्राप्त शिकायतों में से 81 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मेरठ जिले में प्राप्त कुल तीन शिकायतों में से सभी का, सहारनपुर जिले में प्राप्त कुल 20 शिकायतों में से 18 का, मुजफ्फरनगर जिले में प्राप्त कुल 11 शिकायतों में से 11 का, शामली जिले में प्राप्त कुल तीन शिकायतों में से सभी का, बिजनौर जिले में प्र...