नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर 65 स्थित एसएस मीनू क्रिएशन एलएलपी में सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 42 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 39 लोगों ने शिकायत या जानकारी के लिए पंजीकरण कराया। सहायक भविष्य निधि आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में चार शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर त्वरित निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कंपनी और कर्मचारियों को भविष्य निधि योजनाओं और लाभ के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रवर्तन अधिकारी अवनीश कुमार मीना ने किया। यह भी पढ़ें- EPFO का बड़ा अपडेट! KYC अपडेट के बिना अटक जाएगा PF का पैसा, क्लेम रिजेक्शन से बचने को अपनाएं ये आसान तरीका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.