हापुड़, मई 8 -- थाना धौलाना क्षेत्र के गांव निधावली के जंगल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर के समय लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आकर ग्रामीणों द्वारा रखा गया भारी मात्रा में भूसा और बिटोरे जलकर राख हो गए। आग की लपटें देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
अफरा-तफरी का माहौल आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपने पशुओं के चारे को बचाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। घटना की जानकारी तुरंत धौलाना थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अवगत कराया गया और फायर ब्रिगेड की गाड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.