उन्नाव, मार्च 7 -- मंगतखेड़ा, संवाददाता। मेला मैदान में चल रही प्रीमियर लीग में शुक्रवार को पहला क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बरवालिया ने निधान क्रिक्रेट क्लब को 50 रनो से हराकर सेमीफाइनल मे प्रवेश किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरवालिया की टीम निर्धारित 12 ओवर मे वकार और महेंद्र के 38-38 रनो की बदौलत नौ विकेट पर 143 रन बनाए। निधान क्लब की ओर से अभिषेक ने चार विकेट व पीयूष ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निधान क्लब की टीम 10 में ही 93 रन पर ऑलआउट हो गई। निधान क्लब की ओर से सनी ने 22 और सुजीत ने 17 रनो का योगदान दिया, जबकि बरवालिया क्लब की ओर से रोहित सिंह ने 13 रन देकर 4 विकेट और वकार ने 13 रन देकर लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित सिंह को मैन ऑफ दी मैच पुरुस्कार मिला। इस मौके पर आयोजक राजा सिंह के अलावा हर्ष सिंह,...