निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार
लखीसराय, अगस्त 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मंगलवार को लखीसराय पहुंचे जहां जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा बायपास रोड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंत्री श्रवण कुमार जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिवंगत सुरेंद्र महतो के निधन के उपरांत आयोजित सहभोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बायपास रोड पर मंत्री के काफिले के रुकते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर मंत्री ने दिवंगत कार्यकर्ता सुरेंद्र महतो के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से योगेंद्र रॉय, राजीव रंजन मुन्नी, सर्जन कुमार सहित भारी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.