लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल व बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी का स्वागत किया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने दोनों ही निदेशकों से मुलाकात कर शिक्षक हित से जुड़े कई मुद्दों पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सुविधा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाए, जिससे उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा जल्द मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...