लखनऊ, अप्रैल 6 -- मोहनलालगंज, संवाददाता।सैनिकों को सस्ते दामों पर जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले इन्फ्रा विजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विनोद उपाध्याय व प्रमोद उपाध्याय की अर्जित की गई 6.48 करोड़ से अधिक की संपति कुर्क करने के आदेश हुए हैं। यह आदेश थाना प्रभारी नगराम की रिपोर्ट से संतुष्ट होकर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) की कोर्ट ने दिए हैं।मोहनलालगंज कस्बे में इन्फ्रा विजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विनोद उपाध्याय व उसके भाई प्रमोद उपाध्याय निवासी राजागांव खरौनी, बलिया जो वर्तमान समय में ओमेक्स सिटी में रहकर मोहनलालगंज में कान्हा उपवन नाम से प्लाटिंग शुरू की थी। सैनिकों को सस्तेदामों पर जमीन देने के नाम पर दोनों भाइयों ने ठगी की। दोनों भाइयों के नाम मोहनलालगंज सहित अन्य थानों पर धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में कुल 66...