रांची, जुलाई 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव को शिक्षा, शैक्षणिक नवाचार, संस्थान निर्माण तथा दूरदर्शी नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडियास्पार्क की ओर से 'फेस ऑफ इंडिया-2026' सम्मान से सम्मानित किया गया है। प्रो श्रीवास्तव का शैक्षणिक व शोध क्षेत्र में 28 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कंप्यूटर विजन, डीप लर्निंग जैसे क्षेत्रों में उनके शोध कार्यों ने उन्हें देश के अग्रणी शिक्षाविदों में स्थापित किया है। उनके नाम 210 से अधिक शोध-पत्र, 5 पुस्तकें, 22 पुस्तक अध्याय व 6 पेटेंट (जिनमें 3 स्वीकृत) दर्ज हैं। वह आई ट्रिपल ई (यूएसए) के सीनियर सदस्य और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) और आईईटीई के फेलो हैं। इसके...